घटना/दुर्घटना

एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गाजीपुर।थाना खानपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 221/25 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.08.2025 को थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 221/25 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त जलालुद्दीन पुत्र स्व0 इस्लाम को जियापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. जलालुद्दीन पुत्र स्व0 इस्लाम निवासी ग्राम सौना थाना खानपुर जपनद गजीपुर उम्र करीब 42 वर्ष

*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 221/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना खानपुर जनपद गाजीपुर

*बरामदगी-*
01 अदद चाकू (आला कत्ल)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01.थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना खानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button