ग़ाज़ीपुर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष ने किया कांवड़ियों से अपील

उनसे नम्र निवेदन है कि इस समय गाजीपुर के अंदर गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ उससे बचें

गाजीपुर।स्थानीय बाजार में पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी सनातनी कांवरियों जो की गंगा स्नान करने के पश्चात अपनी गंगाजल लेकर के शिव धाम तक जाते हैं उनसे नम्र निवेदन है कि इस समय गाजीपुर के अंदर गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और जो भी घाट है वह पूर्त डूब चुके हैं जिससे कि घाटों पर स्नान की व्यवस्था एकदम से नहीं है और वहां पर स्नान करने का मतलब है की अपनी जान को जोखिम में डालना इसीलिए आप लोग अपने घर से स्नान कर आवे और घाट पर सिर्फ पानी भरे और शिव धाम की तरफ प्रस्थान करें इसमें आप समाज और प्रशासन एवं अपने स्वयं की मदद करें और शांतिपूर्वक इस अपील को मानते हुए सहयोग करें क्योंकि आप स्वस्थ रहेंगे सलामत रहेंगे तभी शिवा धाम की तरफ जा पाएंगे तथा आपसे उम्मीद की जाती है कि आप लोग घर से स्नान करने के उपरांत घाट पर सिर्फ पानी भरने के लिए आएंगे और वापस शिव धाम की तरफ लौट जाएंगे यही विनम्र निवेदन है जनहित में आपका सहयोग प्रार्थनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button