ग़ाज़ीपुर

भाजपा नेता ने अपने जन्मदिवस पर लिया पूज्य भवानी नंदन यति महाराज का आशीर्वाद

भाजपा नेता ने अपने जन्मदिवस पर लिया पूज्य भवानी नंदन यति महाराज का आशीर्वाद

गाजीपुर।कासिमाबाद के शेख़नपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष पीजी कॉलेज एवं प्रखर भाजपा नेता विधान सभा जहूराबाद अनुराग सिंह ने आज शुक्रवार को अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचकर महामंडलेश्वर एवं पीठाधीश्वर श्री भवानी नंदन यति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं बुढ़िया माई का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। यह भेंट उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक जीवन की दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अपने जन्मदिवस पर पूज्य यति महाराज का आशीर्वाद पाकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ। उन्होंने मुझे राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। पूज्य भवानी नंदन यति महाराज ने भाजपा नेता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सत्कर्म और जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता के सहयोगी, साथी, संत अनुयायी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा नेता ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके साथ इस दिन को यादगार बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button