एमडी पूर्वांचल के निर्देशन पर विद्युत कर्मियों को वितरण किया गया सुरक्षा कीट
एमडी पूर्वांचल के निर्देशन पर विद्युत कर्मियों को वितरण किया गया सुरक्षा कीट

गाजीपुर।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं फील्ड के कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षित वातावरण प्रदान,पूर्व में घटित दुर्घटनाओं से सीख लेकर लाइनमैनो को जागरूक करने,भविष्य में कोई विद्युत दुर्घटना न होने के उद्देश्य से राइफल क्लब में सुरक्षा कीट वितरण का एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधियों के साथ ही साथ जखनिया विधायक वेदी राम के सौजन्य से जिले के सभी संविदा कर्मियों को सुरक्षा कीट वितरित किया गया,जिसमें सेफ्टी कीट के तौर पर सेफ्टी बेल्ट,रिफ्लेक्टिव जैकेट,अर्थिंग चैन,टूल कीट,आईबी टेस्टर,हैंड रबर ग्लैप्स के साथ ही साथ सेंसर एवं लाइट युक्त हेलमेट का वितरण किया गया। वही जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी संविदा कर्मियों के सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई एवं कार्य के दौरान सुरक्षा कीट लगाने को लेकर प्रेरित किया गया ताकि विद्युत फॉल्ट के दौरान सभी संविदा कर्मी अपने अपने सुरक्षा कीट का इस्तेमाल अपने जीवन को बचाने के लिए अवश्य करे एवं जल्दबाजी में जान अपनी न गवाए। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि कुल 377 कुशल लाइनमैनो को सुरक्षा कीट बाटा गया है जिसमे सबसे महत्वपूर्ण सेंसर एवं लाइट युक्त हाईटेक हेलमेट है जो पोल पर चढ़ने के दौरान एचटी तार से तीन मीटर पहले ही अलर्ट कर देगा जिससे लाइनमैन लोग अलर्ट होकर कार्य करेंगे।सुरक्षा कीट वितरण में अधिशाषी अभियंता बृजेश सिंह,गोपाल सिंह,पीके तिवारी,गोपीचंद भास्कर सहित विद्युत विभाग के सहायक अभियंता,अवर अभियंता तथा समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।



