पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में परेड की ली गई सलामी,किया गया निरीक्षण
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़

गाजीपुर।अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग-कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के द्वारा पुलिस लाइन गाज़ीपुर परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त आरटीसी आरक्षियों व पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवाई गई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, आरटीसी मेस, बैरक, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा पुलिस लाइन में हो रहे बिल्डिंग निर्माण के कार्यों की समीक्षा कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमान क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



