ग़ाज़ीपुर

किसानों संग किसान सभा ने किया 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन मचा हड़कंप

बिजली निगम की अनियमितता से आएं दिन जनता त्राहि-त्राहि कर रही

गाजीपुर।मरदह।विद्युत उप केन्द्र पृथ्वीपुर पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन। मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ को उपजिलाधिकारी सदर के नाम मांग पत्र को सौंप धरना समाप्त किया।पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि विद्युत उपकेन्द्र पृथ्वीपुर पर किसान सभा के तरफ से 7 सूत्रीय
समस्याओं को लेकर धरना दिया गया।अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा।मुख्य मांगों में ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय,वो बोल्टेज व ट्रि‌पिंग की समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाय,फर्जी कनेक्शन काटने के नाम पर किसानों से धन उगाही की जा रही है इसे तत्काल बन्द किया जाय,विद्युत उपकेन्द्र पर सरकारी व अर्धसरकारी संविदा कर्मचारियों का मोबाइल नंबर अंकित करे,पृथ्वीपुर उपकेन्द्र के मशीन की क्षमता वृद्धि बढ़ाई,इस उपकेन्द्र को कासिमाबाद क्षेत्र से जोड़ा जाय,बहुत कनेक्शन धारी अपना कनेक्शन कामर्शियल कराना चाहते इसमें कर्मचारी दौड़ा रहे हैं,
3 व 5 हार्स पावर की कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को सरल बनाई जाएं प्रत्येक गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा की स्थिति में हम जिला मुख्यालय पर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस मौके जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,जनार्दन राम,सुरेन्द्र राम,घूरा यादव,ओम प्रकाश सिंह,दीना सिंह,देवनाथ यादव, सुब्बचन यादव,रामा यादव,शिवप्रसाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेश यादव,प्रधान शिवलाल यादव, हरिवंश यादव,शशीकांत सिंह, पप्पू सिंह,चतुरी बिन्द,विक्रमा यादव, मनिराम,सूर्यनाथ,रामकेर यादव आदि मौजूद रहे।अंत में एसडीओ चन्द्रमोहन को उप जिलाधिकारी सदर के नाम संबोधित पत्रक को सौंप कर 5 घंटे बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button