स्टाफ नर्स को दबंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान
पुलिस जुटी मामले की छानबीन में,ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के कोर गांव में बुधवार की देर शाम को स्टाफ नर्स को दबंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान।
गांव निवासी अरविन्द चौहान 35 वर्ष पुत्र विजयी चौहान मेडिकल कॉलेज गोराबाजार में नर्स स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं।वह शाम को 6 बजे गांव स्थित सुरेश चौहान के घर पर दवा देने गया था।तो उसी दौरान पड़ोसी महिला उसे गाली गलौज देने लगी।जब वह उसका विरोध करते हुए अपने घर को जाने लगा तो महिला व उसके पुत्र व उसका एक साथी मिलकर अरविन्द चौहान को लात घुसों व नुकीले हथियार से मार-पीट कर गंभीर रूप घायल कर दिए जिससे वह बेहोश हो सड़क पर गिर पड़ा ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना देते हुए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।



