ग़ाज़ीपुर

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित करते हुए विदाई दिया

पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन

गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा‌ के द्वारा वृहस्पतिवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन,सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर की गयी विदाई।अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.07.2025 को पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर 1.पुलिस उपाधीक्षक अनिल चन्द्र तिवारी सीओ कासीमाबाद 2.उप निरीक्षक ना0पु0 मुहम्मद हनीफ खाँ 3.उप नि0 ना0पु0 हरिगेन 4.मु0आ0 ना0पु0 फूलचन्द्र 5.उर्दू अनुवादक मोहम्मद आरिफ 6.फायर सर्विस चालक अखिलेश कुमार दुबे को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंगवस्त्रम्के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, प्रशिक्षु उपाधीक्षक, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे
*उक्त सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मचारियों का सेवा विवरण –*
1.पुलिस उपाधीक्षक अनिल चन्द्र तिवारी* पुलिस बल में दिनांक 10.02.1998 को उप नि0 ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 27 वर्ष 05 माह 21 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया।इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा।
*2. उप निरीक्षक ना0पु0 842030568 मुहम्मद हनीफ खाँ* पुलिस बल में दिनांक 01.10.1984 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 40 वर्ष 03 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया।इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा।
3. उप नि0 ना0पु0 902690662 श्री हरिगेन* पुलिस बल में दिनांक 15.06.1990 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 35 वर्ष 01 माह 16 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
*4. मुख्य आरक्षी ना0पु0 872380079 श्री फूलचन्द्र* पुलिस बल में दिनांक 01.01.1987 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 36 वर्ष 08 माह 06 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
*5. उर्दू अनुवादक 952300786 मोहम्मद आरिफ* पुलिस बल में दिनांक 01.05.1995 को उर्दू अनुवादक (स0कनिष्ठ लिपिक) के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 30 वर्ष 02 माह 30 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा
*6. फायर सर्विस चालक 882251040 श्री अखिलेश कुमार दुबे* पुलिस बल में दिनांक 03.05.1988 को फायरमैन के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 37 वर्ष 02 माह 28 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया।इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button