पत्रकारों को भी सुरक्षा,चिकित्सा सुविधा,मानदेय मिलनी चाहिए:नईम प्रधान
पत्रकारों को भी सुरक्षा,चिकित्सा सुविधा,मानदेय मिलनी चाहिए:नईम प्रधान

गाजीपुर।भारतीय पत्रकार संगठन के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष नईम प्रधान ने कहा कि आज देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाली मीडिया,पत्रकारिता को सुरक्षा नहीं मिल रही है।पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। जनता की आवाज उठाता है।सरकार की योजना को जनता तक अपने कलम से बताता है।लेकिन सच्चाई बताते,समय पत्रकारों को धमकियां मिलती है।लेकिन फिर भी पत्रकार सच्चाई आपकी दिखाता है।भारतीय पत्रकार संगठन पुरे उतर प्रदेश के साथ साथ देश में एक बहुत बड़ा संगठन है।जो पत्रकारों के हक और अधिकार एवं उनके संघर्षों के लिए कार्य करता आ रहा है।भारतीय पत्रकार संगठन के 10 सालों से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता पुरे देश में पत्रकारों की आवाज बने हुए हैं।उनका कहना है कि पत्रकार का भी कोई प्रतिनिधि बने जो लोकसभा और विधानसभा में उनके बारे में बताया और उनकी मांगों को रखे।पत्रकारों को भी मानदेय मिलना चाहिए।उनकी सुरक्षा होनी चाहिए।जल्द ही पुरे उतर प्रदेश में एक सम्मेलन किया जाएगा जिसमें सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पत्रकार,पेपर मिडिया सभी को बुलाया जाएगा। और उनके क्या क्या अधिकार है उसके बारे में बताया जाएगा।



