ग़ाज़ीपुर

एस.टी.एसी.मुकदमा के गवाह के ऊपर‌ हुआ धारदार हथियार से जानलेवा हमला,पुलिस जुटी जांच में

जयप्रकाश चौहान को दबंगों ने गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडा सहित धारदार हथियार से लहूलुहान किया

गाजीपुर।मरदह-थाना क्षेत्र के सिगेंरा गांव निवासी जयप्रकाश चौहान को दबंगों ने गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडा सहित धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया।जयप्रकाश चौहान अपने गांव से रास्ता पकड़कर अपने पैतृक घर जा रहा था।की इसी दौरान उक्त पीड़ित की जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने की नियत व एस.टी.एसी.मुकदमा के गवाही से मुकरने को लेकर को लेकर गांव के चार लोगों ने गोलबंदी करके गाली-गलौज देते हुए लात घूसों व धारधार हथियार, लाठी-डंडा से पीटने लगे जब पीड़ित ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी रीना,भाभी देवन्ती बीच बचाव करने पहुंची तो उनको भी मारते-पीटते ‌हुए सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।घटनाक्रम में पीड़ित जयप्रकाश चौहान को गंभीर चोटे सहित अन्य लोगों को भी चोटे आई है। परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश चौहान को जिला मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में देते हुए जान माल की‌ सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।जयप्रकाश चौहान
एस.टी.एसी.मुकदमा का मुख्य गवाह भी है उसको भी देखते हुए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button