ग़ाज़ीपुर

सरकार महगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,स्वास्थ्य,शिक्षा,किसान के प्रश्न पर कोई चर्चा नही कर रही:अमेरिका सिंह यादव

सरकार महगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,स्वास्थ्य,शिक्षा,किसान के प्रश्न पर कोई चर्चा नही कर रही:अमेरिका सिंह यादव

गाजीपुर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कामरेड लौटू बिंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जन विरोधी सरकार है।महगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य,शिक्षा,किसान,मजदूर,छात्र,नवजवानो,महिलाओ के प्रश्न पर कोई चर्चा नही कर रही है। संसद को पंगु बना के रख दिया है। संसदीय परंपराओ को दर किनार कर रही है। संवैधानिक् मूल्यों,संस्थाओ को रौध रही है। तानाशाही रास्तो पर चल रही है। यह सरकार जातिवाद,संप्रदाय,अवैज्ञानिक विचारों को बढ़ा रही है।प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।लोकसेवक,पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन नही कर रही है।इसलिए पार्टी को मजबूत कर संघर्ष करना होगा।बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने कार्यात्मक,संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।जिस पर दुर्जन बिंद,रामशुक्ला,मोहन प्रसाद,चंद्रशेखर वर्मा,सुरेश बिंद्र,रामसूरत विन्द, धर्मदेव,वहीद अंसारी आदि ने विचार प्रगट किया।अंत में कुर्बानसराय ब्रांच की बैठक 5 अगस्त, सिरगिथा 13, किशोहरी 15, पचारा की बैठक को 21 अगस्त को नियत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button