ग़ाज़ीपुर

मानक विहीन निर्माण कार्य से आक्रोशित ग्रामीणो ने उखाड़ दी निर्माणाधीन सड़क

मानक विहीन निर्माण कार्य से आक्रोशित ग्रामीणो ने उखाड़ दी निर्माणाधीन सड़क

गाजीपुर।मरदह ब्लाक के सिंगेरा ग्राम पंचायत के कुंचया राजभर बस्ती में जहूराबाद विधायक के कोटे से पूर्वाचल विकास निधि का कार्य आरईएस‌ विभाग द्वारा छःलाख के लगभग लागत से निर्माणाधीन लगभग एक सौ बीस मीटर इंटरलॉकिंग रोड के मानक विहीन दोयम दर्जे की निर्माण सामाग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने सड़क उखाड़ दिया।इस अवसर पर जेई ठीकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणो ने बताया कि निर्माण कार्य मे गाँव की पुरानी ईट प्रयोग करने के साथ ही मानक विहीन निर्माण कार्य बार-बार ठीकेदार द्वारा किया जा रहा है।आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बन्द करवाने के साथ मानक के अनुसार कार्य न होने पर निर्माण न होने की चेतावनी दी है।ग्रामीणो ने बताया कि बार-बार निवेदन के बाद भी दबंग ठीकेदार द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की पुरानी ईट लगाने के साथ ही घटिया इंटरलॉकिंग ईट, गिट्टी सफेद बालू का प्रयोग कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर रविंद्र राजभर,जितेंद्र राजभर,पंकज ,दीपक,देवनाथ राजभर,पंकज,अंगद,सविता,जुगुड़ी,सुशीला, उर्मिला,शीला देवी आदि मौजूद रहे।इस संबंध में जेई लीनियस लिनी ने बताया स्थलीय निरीक्षण करके विधिक कार्रवाई की जाएगी‌।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button