क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र दिया धरना
विद्युत विभाग में संविदा कर्मियों की भारी कमी

एक लाइनमैन चलाते है तीन तीन फीडर तो वही एक संविदा एसएसओ 24 घंटा चलाता है कंट्रोल रूम
संविदा कर्मियों की भारी कमी से जिले का लड़खाया विद्युत व्यवस्था
गाजीपुर।अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूरे प्रदेश में जनता द्वारा विद्युत विभाग एवं सरकार के प्रति हंगामा किया जा रहा तो वहीं ऊर्जा मंत्री की छवि धूमिल करने में विद्युत विभाग के अधिकारी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने के मूड में हैं,कहावत है कि तू डाल डाल तो मै पात पात का खेल विद्युत विभाग के अधिकारी सदियों से खेलते आ रहे हैं और इस खेल में आम जनता जबरजस्त तरीके से पीसी जा रही है और सरकार इन अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने के बजाय तमाशाबिन बनी हुई है। बात करते हैं विद्युत वितरण खण्ड सैदपुर के उपकेंद्र मैनपुर का जो महज इस उपकेंद्र से मात्र 3 से 4 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है और बाकी फॉल्ट के नाम पर ओभर लोड के नाम पर तो कभी रोस्टिंग के नाम पर अवैध तरीके एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनमानी के वजह से अघोषित कटौती की जा रही है जो क्षेत्र के किसान के ऊपर सिंचाई को लेकर संकट गहराता जा रहा है। अगर संविदा कर्मियों की बात करे तो मानक के हिसाब से सभी उपकेंद्रों पर संविदा कर्मियों की भारी कमी है जो प्रबंध निदेशक के तानाशाह रवैए से आम जनता काफी दुखी व आक्रोश में है,इसी तरह चारों खंडों में उपकेंद्र पर मानक के हिसाब से संविदा कर्मियों की भारी कमी है जिस कमी को पूरा विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जो हर जगह आम जनता को फॉल्ट के नाम पर तो कभी रोस्टिंग के नाम पर गुमराह एवं परेशान किया जा रहा है और ऊर्जा मंत्री मौन साधे हुवे है। वही चारों डिविजन मिलाकर कुल 74 उपकेंद्र है जिसमें कुल 1300 के आस पास संविदा कर्मी पहले रखे गए थे जिसमें सैकड़ों लोगों की विद्युत दुर्घटना एवं आक्सिम मौत हो गई तो कुछ लोगों ने स्वेच्छा से कार्य छोड़ दिए तो सैकड़ों की संख्या में नियम को ताक पर रखकर एमडी पूर्वांचल कार्य में लापरवाही दिखाकर हटा दिए वही मानक के हिसाब से संविदा कर्मी सभी उपकेंद्रों से सैकड़ों की संख्या में कम चल रहे हैं जो अभी तक विद्युत प्रबंधन ने इन लोगो के जगह पर नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति नहीं किए है जिसमें आए दिन फॉल्ट के नाम पर और कम कर्मी के नाम पर विभाग के अधिकारी विद्युत उपभोक्ताओं को गुमराह करते आ रहे हैं वहीं इस उपकेंद्र से 8 गांवों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जाती है जो कम संविदा कर्मियों के वजह से फॉल्ट बनाने में दो से चार दिन लग जाते हैं तब तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। वही क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उपकेंद्र मैनपुर पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें मौके पर अधिशाषी अभियंता बृजेश कुमार ने धरने पर पहुंचकर पत्रक लिया जिसमें संगठन द्वारा दिए हुवे पत्रक का तत्काल निस्तारण करने के लिए अपने मातहतों को पत्रक इनके द्वारा भेजा गया और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से *अंकुर कुमार सिंह* अनुराग युवा भाजपा नेता,सूरजपाल सिंह,मनीष सिंह,अमन सिंह,राहुल सिंह,यशपाल सिंह,दीपू सिंह अभिषेक सिंह ,छोटू सिंह ,शिव सिंह,भानु सिंह ,गोलू सिंह ,दीपक सिंह, मनीष पांडे टिंकू सिंह, गोलू आर्य, वकील यादव सहित समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



