14 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब व एक ट्रैक्टर मय मिक्चर मशीन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
14 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब व एक ट्रैक्टर मय मिक्चर मशीन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गाजीपुर।थाना गहमर पुलिस टीम द्वारा 14 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब व एक ट्रैक्टर मय मिक्चर मशीन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक *26.07.2025* को उ0नि0 श्री राकेश कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर *गहमर बारा मेन रोड* से अभियुक्त *श्रीनिवास यादव पुत्र श्री महेंद्र यादव* ग्राम आरी पहाड़पुर पोस्ट सीतापट्टी थाना करंडा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 32 वर्ष को एक अदद ट्रैक्टर मय मिक्चर मशीन व 14 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 159/25 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः –*
1. श्रीनिवास यादव पुत्र श्री महेंद्र यादव ग्राम आरी पहाड़पुर पोस्ट सीतापट्टी थाना करंडा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 32 वर्ष ।
*बरामदगी –*
एक अदद वाहन ट्रैक्टर मय मिक्चर मशीन से 14 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1- उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा मय हमराह थाना गहमर



