सपा नेता शिवप्रसन्न यादव ने शिवपाल यादव को बांधा चांदी का मुकुट बना चर्चा का विषय
2027 में फिर से समाजवादी सरकार बनकर पूरे प्रदेश में विकास की किरण दौड़ेगी

गाजीपुर।पूर्व जिला पंचायत सदस्य मरदह तृतीय,पूर्व महासचिव समाजवादी पार्टी गाजीपुर,पूर्व अध्यक्ष स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर,व वर्तमान में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवप्रसन्न यादव के नेतृत्व में सपा पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत अभिनन्दन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हैदरगंज,करदह कैथवली,मरदह,बरही,नसरतपुर,मीरपुर,राजापुर,पृथ्वीपुर,बिरनो आदि जगहों पर अपने समर्थकों व क्षेत्रीय पार्टी कार्यकर्ताओं संग नारेबाजी के साथ माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही साथ कासीमाबाद तहसील मुख्यालय स्थित एक मैरेज हॉल के परिसर में आयोजित जनसभा के दौरान चांदी का मुकुट महासचिव शिवपाल सिंह यादव के मांथे पर बांध कर जनपद दौरे को ऐतिहासिक बनाते हुए नागरिक अभिनंदन के माध्यम से सम्मानित किया गया।इस दौरान शिवप्रसन्न यादव ने कहा कि हमलोग पार्टी के सच्चे सिपाही है,जब कोई हमारा नेता हमारे इलाके में आएगा तो उसका उसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के पुरोधा है उनके मंत्रिमंडल कार्यकाल में जिले में हजारों करोड़ रूपए के विकास कार्य कराए गए हैं जो आज भी धरातल पर दिखाई दे रहा है।आने वाला आगामी 2027 में फिर से समाजवादी सरकार बनकर पूरे प्रदेश में विकास की किरण दौड़ेगी।इस मौके पर रामदरश यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,रविन्द्र सिंह,गजेन्द्र यादव,आदि मौजूद रहे।



