शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त

गाजीपुर।थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक *07.06.2025* को वादिनी दीक्षा कुमारी पुत्री अमेरिका बिन्द निवासी महाराजगंज बिन्दपुरवा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर की तहरीर कि अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा को शादी का झांसा देकर वादिनी के घर आकर वादिनी/ पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा वादिनी द्वारा शादी हेतु कहने पर शादी करने से इन्कार करना तथा वादिनी के परिवार वालों द्वारा उसके घर सम्पर्क करने पर विपक्षी के घर वालों द्वारा गाली गलौज देना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 413/2025 धारा 69,352 बीएनएस बनाम मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द* निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । दौरान विवेचना बयान वादिनी व धारा 161 व 164 सीआरपीसी के अवलोकन से उक्त मुकदमे मे धारा ¾ डीपी एक्ट की बढोत्तरी कर अभियुक्त मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को दिनांक *25.07.2025* को *एसवीपी एअर डक्ट इन्डस्ट्रीयल इस्टेट रोड जिगनी बैंगलौर कर्नाटक* से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1.मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास –*
1.मु0अ0सं0 413/2025 धारा 69,352 बीएनएस व ¾ डी०पी० एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 सुमित बालियान मय हमराह थाना कोतवाली



