ग़ाज़ीपुर

‌बलिदानियों को भावपूर्ण तरीके से याद कर गौरव की अनुभूति: विशाल सिहं “चंचल”

प्राणों की आहुति देकर अखंड भारत का निर्माण करने में अपनी सहभागिता दी

गाजीपुर।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को बिरनो थाना के सामने कारगिल शहीद कमलेश सिंह की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आज का दिन मां भारती के उन वीर सपूतों को याद करने का दिन है,जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अखंड भारत का निर्माण करने में अपनी सहभागिता दी।पूरा देश उनका आजीवन ऋणी है,इसी कारण हमेशा हम अपने वीर बलिदानियों को भावपूर्ण तरीके से याद कर गौरव की अनुभूति करते हैं।आगे कहा कि 1999 में भारत ने‘ऑपरेशन विजय’को सफलता पूर्वक पूर्ण कर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। यह भारत की सैन्य शक्ति,रणनीतिक कौशल और सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक है।कारगिल जैसे दुर्गम क्षेत्र, जहां तापमान माइनस 50 डिग्री तक पहुंच जाता है,जहां हमारे जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी अद्वितीय पराक्रम दिखाया।पाकिस्तान ने यह युद्ध भारत पर थोपा था पर हमारे रणबांकुरों ने अपने पराक्रम से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया।आज हमें उन सभी शहीदों पर गर्व है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया।ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि शहीद कमलेश सिंह सम्पूर्ण समाज व जिले के गौरव हैं।उनके बलिदान से गांव से लेकर ब्लाक व जिले सहित प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक योगेश सिंह,पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता, सुभाष राम,देवप्रकाश सिंह,लल्लन सिंह,विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता,पिंटू सिंह,अजीत सिंह,गंगा राम,अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button