ग़ाज़ीपुर

समाधान दिवस के अवसर पर विशेष अभियान के तहत 161 मामले आएं

थाने पर आई शिकायतों को गंभीरता से लिया गया

गाजीपुर।थाना समाधान दिवस के अवसर पर विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त 161 शिकायतों का किया गया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।शासन के निर्देशानुसार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु जनपद में दिनांक 27.07.2025 शनिवार को विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर राजस्व टीम की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुना गया । थाने पर आई शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। जनता द्वारा रखी गई विभिन्न शिकायतों को अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना और सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए । प्रत्येक प्रकरण में राजस्व और पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेज कर निस्तारण किया गया । समाधान दिवस के दौरान आपसी विवाद, भूमि संबंधी शिकायतें तथा पुलिस से संबंधित मामलों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की गई । समस्त SHO/SO ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, प्रशासन की प्राथमिकता है ।
जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानों पर 161 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया ।
गांव-देहात से आए फरियादियों ने समाधान दिवस की इस विशेष अभियान की सराहना की।
*निस्तारित शिकायतों का थानावार विवरण*
1. कोतवाली- 7
2. करण्डा- 5
3. रामपुर माझा- 3
4. जंगीपुर- 4
5. महिला थाना-00
6. भुड़कुड़ा- 6
7. शादियाबाद- 4
8. दुल्लहपुर- 9
9. नन्दगंज- 5
10. सैदपुर- 7
11. खानपुर- 12
12. सादात- 1
13. बहरियाबाद- 3
14. कासिमाबाद- 3
15. मरदह- 8
16. नोनहरा- 14
17. विरनों- 4
18. मुहम्मदाबाद- 6
19. भाँवरकोल- 4
20. करीमुद्दीनपुर- 4
21. बरेसर- 2
22. जमानियां- 22
23. दिलदारनगर- 3
24. गहमर- 3
25. सुहवल- 14
26. नगसर- 00
27. रेवतीपुर-08
*कुल योग सम्पूर्ण योग* – 161

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button