संविदा कर्मी एसएसओ नन्दलाल से मारपीट तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाकए की वीडीयो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो काफी ट्रेंड कर रही

गाजीपुर।विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी एसएसओ नन्दलाल जायसवाल से वृहस्पतिवार की देर रात में मारपीट व सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू किया।नोनहरा थाना क्षेत्र के चक अहलादपुर गांव निवासी संविदा कर्मी एसएसओ नन्दलाल जायसवाल वृहस्पतिवार को अपने ड्यूटी पर तैनात था,इसी दौरान ओवरलोड के कारण रात्रि 10 बजे बगही व मटेहूं फीडर विद्युत आपूर्ति 1 घंटे के लिए रोस्टिंग कर दिया गया।इसी दौरान रात्रि 10.18 बजे पीड़ित के मोबाइल पर फोन कर गाली-गुप्ता देते हुए,10.40 बजे तीन लोग समूह बनाकर उप केन्द्र पहुंचे फिर गाली गलौज देते हुए पीड़ित को लात घुसों से जमकर मारते पीटते हुए उसकी मोबाइल जमीन पर पटक,जब उसने ओवरलोड का हवाला दिया तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए जबर्दस्ती पूरी विद्युत आपूर्ति दबंगई के बल पर दो घंटे तक बंद करा दिया।जब अन्य फीडरो के लोगों इकठ्ठा होने लगें तो उक्त लोग पुनः धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित नंदलाल जायसवाल अगले दिन तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में जिसके बाद देर रात को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर बगही गांव निवासी धनंजय सिंह,झब्बू सिंह,आदर्श सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।वहीं दूसरी ओर इस वाकए की वीडीयो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो काफी ट्रेंड कर रही है।



