ग़ाज़ीपुर

अधिशाषी अभियंता प्रथम पीके तिवारी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,रात में ही पावर हाउस पर पहुंचकर किया घेराव

अधिशाषी अभियंता प्रथम पीके तिवारी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,रात में ही पावर हाउस पर पहुंचकर किया घेराव

गाजीपुर।इस समय नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है जो इस भीषण उमस भरी गर्मी में जनता बेहाल है तो वहीं विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियंता पीके तिवारी के तानाशाह रवैए से जिले के जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के जनताओं में काफी आक्रोश है,वही ऊर्जा मंत्री सहित मुख्यमंत्री एक तरफ जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सुनने का आदेश विभाग के अधिकारियों को देते हैं और इधर अधिशाषी अभियंता पीके तिवारी अपने दफ्तर में ऐसी में बैठकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं करते हैं तो वही उपखंड पारा,जंगीपुर, कासिमाबाद,मरदह,जखनिया के एसडीओ बेलगाम व भ्रष्ट हो चुके हैं,वही उपकेंद्र अंधऊ से निर्गत रूहिपुर गांव में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिनों से जलने के बाद लगा था परन्तु एसडीओ प्रमोद यादव अवर अभियंता अवधेश कुशवाहा तथा अधिशाषी अभियंता पीके तिवारी के घोर लापरवाही के वजह से पिछले 5 दिनों से उक्त गांव में लगे ट्रांसफार्मर को चार्ज नहीं किया गया जिसमें उपकेंद्र अंधऊ पर जितने भी संविदा कर्मी हैं सब के सब भ्रष्टाचार में लिप्त है वही फील्ड में पिछले 8 से 14 सालों से एक ही उपकेंद्र पर अधिकतर संविदा कर्मी जमे हुवे हैं जो फील्ड से अवैध वसूली करके आम जनता का उत्पीड़न करके अपने संबंधित एसडीओ एक्सियन सहित जेई का पैकेट भर रहे हैं और सरकार कान में रुवा एवं आंख पर पट्टी बांधे हुवे है। इधर कल रात्रि 10 बजे के आस पास जिला पंचायत रणजीत यादव के नेतृत्व में उपकेंद्र अंधऊ पर अवर अभियंता का घेराव किए जिसमें मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा जिसमें आने वाले समय में कभी भी जनता का गुस्सा विद्युत विभाग पर फूट सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button