ग़ाज़ीपुर

पलिया व हमीरपुर गांव में चौपाल लगाकर सुनी गई जनसमस्याएं

ग्राम चौपाल में आधा दर्जन मामलों का हुआ निस्तारण

गाजीपुर।शुक्रवार को मरदह ब्लाक के हमीरपुर व पलिया गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। हमीरपुर गांव के चौपाल में 50 लोगों की उपस्थिति में आएं 4 मामले ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने मौके पर करते हुए,मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान,महिला सहेलियों,समूह गठन,बीओ,सीएलएफ,बीसी सखी,विद्युत सखी,लखपति महिला सहित अन्य किए गए कार्यों के निरीक्षण और उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही ग्राम पंचायत में रोशनी,सामुदायिक शौचालय,पंचायत भवन,जल निकासी चैनल,सड़क,लिंक रोड,विंद्यालय भवन,विद्यालय संचालन, एम.डी.एम.,सिंचाई व्यवस्था (नहर/नलकूप),संचारी रोग,टीकाकरण,चौपाल में राशन वितरण,उज्ज्वला गैस कनेक्शन,हर घर में नल से जलापूर्ति,आंगनबाड़ी व एएनएम केंद्र का निरीक्षण, वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन व छात्रवृत्ति का भी फीडबैक लिया गया।पलिया गांव के चौपाल में 47 लोगों की उपस्थिति में आएं 2 मामले का सचिव मदनमोहन गुप्ता ने समाधान करते हुए ग्रामीणों के साथ आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि,‌ कृषि और कृषि संरक्षण,प्राकृतिक और जैविक खेती और हर घर नल जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा की।आगे कहा कि गांवों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास‌ है।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका यादव,मनोज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button