किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारी को बंधक बनाकर नागा बाबा पावर हाउस पर ताला लगा दिया
किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारी को बंधक बनाकर नागा बाबा पावर हाउस पर ताला लगा दिया

गाजीपुर।क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष और करंडा के किसानों ने मिलकर नागा बाबा पावर हाउस पर ताला बंद किया। करंडा क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारी को बंधक बनाकर नागा बाबा पावर हाउस पर ताला लगा दिया है। क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किसानों को लेकर बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के विरोध उठाया है।घटना करंडा क्षेत्र में हुई जहां किसानों का एक समूह पावर हाउस पहुंचा।वहां मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारी को उन्होंने बंधक बना लिया। इसके बाद क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह और किसानों ने पावर हाउस के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।अधिकारी किसानों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अनियमित है।इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। जब मौके पर XCN और एसडीओ पहुंचे और उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया जो मांग थी बार-बार यहां की लाइन ट्रिप हो जा रही है इसको सुचारू रूप से चलाया जाए और दूसरी मांग थी कि यहां तीनों फ़िडर ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार ट्राई हो रहा है उसमें का एक फ़िडर करंडा पावर हाउस से जोड़ा जाए तीसरी मांग थी चौचकपुर पंप कैनाल पर जो लाइट जोड़ी गई है उसको तत्काल काट दिया जाए और करंडा क्षेत्र के किसानों को बिजली सुचारू रूप से मिले इन सभी मांगों को xcn और एसडीओ ने कहा कि 2 दिन के अंदर हम सब सही कर देंगे। क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अगर 2 दिन के अंदर सब सही नहीं होगा तो हम फिर से विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे और आपको यहीं पर बंधक बना कर रखेंगे। इसके बाद धरना समाप्त हुआ मौके पर हर्ष सिंह,श्रीकेश सिंह,अभय सिंह,दिव्यांशू सिंह,सुजीत सिंह,पंचदेव सिंह,अरविंद सिंह,सागर चौधरी,गोविंद चौधरी,डब्बू सिंह,सोनू सिंह,पवन सिंह,गजेंद्र सिंह,सैकड़ो की संख्या में किसान और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता मौजूद थे।



