रामभरत यादव उम्र 55 वर्ष की मौत मचा कोहराम
पेड़ की टहनी से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के सिगेरा गांव में बीते 15 जुलाई को पेड़ की टहनी से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।गांव निवासी रामभरत यादव उम्र 55 वर्ष बीते 15 जुलाई को अपने दरवाजे पर लगें नीम के वृक्ष से टहनियों की कटाई कर रहे थे की इसी दौरान एक टहनी उनके सर पर गिर गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था।दो दिन बाद कोई सुधार नहीं होने पर गंभीर स्थिति में रामभरत यादव को अस्पताल के लिए रेफर कराकर मिनी पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ में भर्ती कराए थे जहां लगातार ईलाज चल रहा था। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पैतृक गांव बुधवार को शव आने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो उठा।मृतक की पत्नी किरन देवी, पुत्री सीमा यादव,पुत्र सुनीत यादव,नितेश यादव,अभिनेत यादव का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम दाह संस्कार देर शाम को शहर स्थित श्मशान घाट पर कर दिया।घटना को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सैकड़ों लोगों ने परिजनों को ढ़ाढस बधाने का कार्य किया।



