ग़ाज़ीपुर

बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा कर कांग्रेसजनों ने जानी हकीकत

‌बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा कर कांग्रेसजनों ने जानी हकीकत

गाजीपुर।सैदपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सिधौना,पटना,नारी पंचदौरा मल्लाह टोली* आदि गांवो का दौरा कर जनता की जन समस्याओं से रूबरू होते हुए सरकार से मांग की गई कि तत्काल रूप से किसानों को धन-जन की भारी मात्रा में नुकसान हुआ है । सरकार द्वारा तत्काल रूप से सहयोग मुहैया कराई जाए । , *प्रदेश महासचिव जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है उसका ध्यान पूंजी पतियों के तरफ हो गया है वह गरीब जनता के बल पर सरकार बनाई सत्ता के लोभ में भूल गई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन पशुओं को चारा एवं सरकार से जो सुविधा मिलनी चाहिए वह मिल नहीं पा रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी केवल खोखला वादा किए थे 2027 में जनता उनको सबक सिखाएगी एवं प्रदेश सचिव जिला कोऑर्डिनेटर श्री फसाहत हुसैन बाबू जी* ने कहा कि जिस तरह गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है हम कांग्रेस चुप नहीं बैठेंगे गरीबों का हक एवं अधिकार नहीं मिल रहा है बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनता परेशान है खाद बिजली पानी समय पर नहीं मिल रहा है एवं नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है नंदगंज चीनी मिल बड़ौरा कताई मिल बंद पड़ी है डबल इंजन की सरकार इस पर ध्यान नहीं देकर पूंजी पतियों को आगे बढ़ा रही हैं जिलाअध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक चल रही है। बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है इनका लाइन ऑर्डर ध्वस्त है बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शासन से जो सहयोग मुहैया होनी चाहिए वह फिसड्डी है उक्त कार्यक्रम में गांव के वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र यादव बलदेव चौधरी मिश्री चौधरी संजय यादव मुकुल देव चौधरी रामधनी यादव गोरख राम इत्यादि गांवों के लोग मौजूद रहे।उक्त कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय हामिद अली राजेश गुप्ता रईस अहमद छोटेलाल गौतम सतीश उपाध्याय राघवेंद्र कुमार हरिओम यादव गुड्डू कुमार सबीबुल हसन अवधेश भारती किरण गौतम दिव्यांशु पांडे इंद्रमल यादव शमशेर अली श्यामसुंदर राजभर सुंदर जायसवाल मकसूद हसन हनीफ भाई शमशाद आलम मुसाफिर बिंद अक्षयबर बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button