घटना/दुर्घटना

पचास हजार रुपए का इनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

‌पुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजीपुर।पुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में थाना जंगीपुर,गाजीपुर से गिरफ्तार*
*कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमन्चा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर व 01 अदद चोरी की दो पहिया वाहन बरामद।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक-23.07.2025 को थानाध्यक्ष जंगीपुर को सूचना मिली कि पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त बलिया रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है , उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय पुलिस बल द्वारा जनपद बलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुँचे तो एक मोटरसाईकिल में उक्त फरार अभियुक्त अपने एक अन्य सहयोगी के साथ फेफना की तरफ निकल रहा था, पुलिस बल की गाड़ी को देखते ही उक्त दोनो बदमाश मोटरसाईकिल के साथ भागने लगे घेरा-घारी करते हुए उनका पीछा किया गया तो रामपुर जीवन थाना जंगीपुर गाजीपुर पुल के पास उक्त दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस वालों पर जान मारने की नियत से फायरिंग की गई किन्तु हिकमत अमली से दोनो अभियुक्तो को मय अवैध असलहा व चोरी के वाहन के साथ पकड़ लिया गया जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 135/25 धारा 309(4) 317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 136/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 516/25 धारा 261/262 बीएनएस में वांछित/पुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त 1.शिवम चौहान उर्फ परमहंस पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ व सहयोगी अभियुक्त 2. सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन चौहान पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर जिला कारागार गाजीपुर भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का विवरण -*
1.शिवम चौहान उर्फ परमहंस पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष
2. सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन चौहान पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र 30 वर्ष

*1. अभियुक्त शिवम चौहान उर्फ परमहंस का आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 0008/2023 धारा 120B, 392, 411 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
2. मु0अ0सं0 0010/2023 धारा 307, 504 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
3. मु0अ0सं0 0013/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
4. मु0अ0सं0 0257/2023 धारा 307 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर ।
5. मु0अ0सं0 0041/2024 धारा 34, 392, 411 भादवि थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
6. मु0अ0सं0 0047/2024 धारा 307, 34, 411, 413, 414, 420 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
7. मु0अ0सं0 0048/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
8. मु0अ0सं0 0135/2025 धारा 309(4), 317(2) बी0एन0एस0 थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर ।
9. मु0अ0सं0 0136/2025 धारा 109(1) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर ।
10. मु0अ0सं0 08/24 धारा 392/411 भादवि थाना बिरनो जनपद गाजीपुर
11. मु0अ0सं0 149/25 धारा 109(1) /317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
12. मु0अ0सं0 516/25 धारा 261/262 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
*2. अभियुक्त सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन चौहान का अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 715/16 धारा 2/3 सार्वजनिक सम्पति क्षति नि0 अधि0 थाना रानीपुर जनपद मऊ
2.मु0अ0सं0 1521/2016 धारा 323/504/506 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
3.मु0अ0सं0 143/2028 धारा 147/323/325/504/506 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
4.मु0अ0सं0 149/25 धारा 109(1) /317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर

*बरामदगी-*
1- 01 अदद चोरी की दो पहिया वाहन
2- 02 अदद अवैध देशी तमन्चा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1-उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह जनपद गाजीपुर ।
2.उ0नि0 जमालुद्दीन मय हमराह थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button