ग़ाज़ीपुर
हैदरगंज के सुहेलदेव नगर में हुआ धूमधाम से शिव मंदिर का स्थापना
हजारों लोगों ने इस आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें

गाजीपुर।-मरदह।क्षेत्र के हैदरगंज गांव में वृहस्पतिवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ पावन सावन मास में शिव मंदिर का स्थापना सुहेलदेव नगर में किया गया।इस गांव के सैकड़ों महिलाएं,पुरुष, युवक,युवतियों ने कलश यात्रा के साथ पूरे नगर बस्ती में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए हर हर महादेव के जयघोष लगाएं जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, जवाहिर चौहान,श्रवण राजभर,गुड्डू राजभर,अवधेश राजभर,शामी चौहान, बालेश्वर चौहान,पूर्व प्रधान उदयभान राजभर,अजय कुमार बीडीसी,पारस राजभर,शिवानंद रावत आदि मौजूद रहे।



