करदह कैथवली गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग,हजारों का सामान जला
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग,हजारों का सामान जला

गाजीपुर।-मरदह।थाना क्षेत्र करदह कैथवली करदह गांव में वृहस्पतिवार की देर शाम को निशा राजभर अपने घर में गैस सिलेण्डर पर खाना बनाने जा रही थी।जैसे ही उसने गैस चूल्हा जलाने का प्रयास की पहले से लीक हो रहे गैस से पूरे घर में आग फैल गयी।निशा की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने उसे बड़ी मशक्कत से घर के बाहर सकुशल निकाला।वह जलने से बाल-बाल बच गयी।ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद दो घण्टे बाद आग को बुझाया। इस दौरान निशा के पिता प्रेमचन्द्र राजभर सहित परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे।हादसे में घर में रखा अनाज,कपड़ा,बिस्तर आदि घर गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।प्रेमचंद राजभर ने बताया कि घटना में लगभग बीस हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हो गया है।घटना के सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँची घटनास्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान सैकड़ों के तादात में लोगो की भीड़ जुटी रही।



