ग़ाज़ीपुर

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने सपा पर साधा निशाना

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने सपा पर साधा निशाना

गाजीपुर।सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने जहूराबाद के रायपुर बाघपुर,मरदह,सक्कापुर,दुर्खुशी,डोडसर,घरिहा,बंका आदि गांवो में जाकर विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत लोगो के यहापरिजनों ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी। इस अवसर पर सक्कापुर गांव में आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मानसिक संतुलन खो दिया है,उनके पीडीए का पहला दावेदार अहीर,दूसरा इनका परिवार है।जबसे एनडीए के साथ सुभासपा मजबूती से जुटी है सपा के लोग अनाप शनाप बातें कर रहे है।जब सत्ता में रहते है तब पीडीए में चौहान,राजभर,पाल,लोहार,नाई,कुम्हार,हेला,मुसहर,बासफ़ोर, वनवासी,मुसलमान इनको नजर नही आते है।मैनपुर में एक दलित को जूता में भरकर मूत्र पिलाया गया है।इटावा में ब्राम्हण बनाम यादव कर उन्माद फैलाने का कार्य कर ब्राम्हण को अपमानित करने का कार्य करते है दूसरी ओर उसी समय सुल्तानपुर में ब्राम्हण के घर जाकर मिठाई खाते है।जातिद्वेष फैलाकर लड़ाने का कार्य सत्ता के लिए कर रहे है। 27 फीसदी पिछडो के आरक्षण का लाभ अकेले इनके लोग ले रहे है।वंचित समाज को हक़ अधिकार दिलाने के लिए रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात ओमप्रकाश राजभर कर रहे है लेकिन अखिलेश यादव इस पर मौन है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अति पिछड़े अति दलित का हिस्सा बाँट कर पीडीए के वंचित वर्गों को हक़ दिलाने की बात एक मात्र नेता ओमप्रकाश राजभर करते है इस पर अखिलेश यादव एक भी बार बोलने के लिए तैयार नही है क्यों कि बीडीसी,प्रधान,ब्लाक,प्रमुख से जिला पंचायत सदस्य तक हर जगह उन्ही के मजबूत लोग कब्जा करते है।अखिलेश यादव को डर सता रहा है उनका सीएम बनने का सपना चकनाचूर हो जाएगा।पीडीए की वास्तविक लड़ाई ओमप्रकाश राजभर लड़ रहे है। 2017 में सुभासपा ने जो चुनाव परिणाम एनडीए के साथ मिलकर दिया था उससे बढ़कर 2027 में आएगा। 2047 तक समाजवादी पार्टी की सत्ता में एंट्री ओमप्रकाश राजभर ने बन्द कर दी है। जिस दिन कोटे में कोटा लागू हो जाएगा उस दिन उस दिन अखिलेश यादव की पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी झोला गर्दन में टांग कर इटावा चले जाएंगे। इसके लिए भारतीय समाज पार्टी सीएम से लेकर पीएम तक लगातार प्रयासरत है।इस मौके पर सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर,मंत्री प्रतिनिधि सुरेश राजभर,उमरावती सिंह,लल्लन राजभर,डॉ जयनाथ राजभर, शिवकुमार यादव,प्रीतम कन्नौजिया, जयलाल राजभर,राजेश सिंह, जावेद अहमद,
सन्तोष,अमरनाथ,राजभर,समरजीत,अवधेश,हरेंद्र, गुड्डू ,अनिल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button