ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गई जनसमस्याएं,लेकिन जिम्मेदार रहे नदारद
लगातार कागजों पर दम तोड़ रहा ग्राम चौपाल

मरदह गाजीपुर।ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।ब्लाक के बीरबलपुर गांव में ग्राम चौपाल 43 लोगों की उपस्थिति में 2 मामले आएं जिसका निस्तारण सचिव दीपक कन्नौजिया ने मौके पर करते हुए। मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया,गहरे पानी में डूबने,सर्पदंश,आंधी-तूफान चक्रवात,नाव दुर्घटना से बचाव,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,आवास व पेंशन को लेकर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।ग्राम पंचायत में खड्डजा,चकरोड,नाली, नाला,शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों से चर्चा किया।इसी क्रम में बिजौरा गांव के चौपाल में 40 लोगों की उपस्थिति में 5 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका तुरंत निस्तारण ग्राम सचिव धर्मेंद्र यादव ने करते हुए गांव में प्रकाश, पेयजल,जल निकासी, संचारी रोग,टीकाकरण, वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन,आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवबालक यादव,सूर्यदेव आदि मौजूद रहे।



