” लाखों शिवभक्तों ने महाहर धाम शिव मंदिर किया जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक
घंटों लाइन में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे श्रद्धालु

गाजीपुर।सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों की महाहर धाम कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक रही,जो दिव्यांगता को भी मात दें शिवभक्त पहुंचे महाहर धाम।यात्रा शहर स्थित ददरीघाट से गंगा जल लेकर हजारों शिवभक्तों ने रविवार की देर शाम से शुरू की यात्रा जो सोमवार देर शाम तक चलता रहा।शिवभक्त मार्ग द्वारा पैदल, दंडवत,साईकिल,मोटर साइकिल,चार पहिया वाहन,ई-रिक्शा से लगातार शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक के लिए लगातार आगे बढ़ रहे थे।पैर में पड़े छाले व दर्द भी आस्था को चोट नहीं पहुंचा सकी।35 किलोमीटर की कठिन यात्रा शिवभक्त एक दिन में ही पूरी करते हैं,महाहर धाम जलाभिषेक करने के लिए कोसो लंबी यात्रा के दौरान भोलेभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल भी लगाए गए थे।जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।महाहर धाम पहुंचे ग्रामीण अंचल व शहर क्षेत्र लगभग सैकड़ों भक्तों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से यात्रा कर रहे हैं।पुरुषार्थ के चार धर्म,अर्थ, काम,मोक्ष की प्राप्ति की कामना के साथ हर वर्ष वह महाहर धाम यात्रा करते हैं।महाहर धाम शिव मंदिर सहित सभी क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर आधी रात से ही शिवभक्तों की कतारें लग गई थी।महाहर धाम यात्रा पर निकले युवा शिवभक्तों के जयकारों से क्षेत्र का कण-कण भक्तिभाव में डूब रहा।सावन मास लहुरी काशी में हर ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है।शिवालयों के कपाट रात के तीसरे पहर से खुलने के बाद दर्शन करने वालों की कतार बढ़ गई थी।महाहर धाम सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों मंदिरों में हजारों भोले के भक्तों की कतार देर शाम तक लगी रही।पौराणिक मान्यता है कि कभी अपने नेत्रहीन माता-पिता को कंधे पर लेकर तीर्थ कराने जा रहे बालक श्रवण की जान राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से चली गई थी।त्रेता में अपने को दोषमुक्त कराने के उद्देश्य से यहां पर शिवमन्दिर भव्य निर्माण कराया गया था।
जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिवभक्तों के मंदिर परिसर में बनाए गए महिला व पुरुष कैम्पस से होकर गुजरना पड़ता था,शिव भक्त रविवार की देर शाम से पहुंचने लगे जहां रात बारह बजे तक हजारों की संख्या में उपस्थित शिवभक्तों से पूरा प्रांगण भर गया उनके जयकारे व उद्घोष से पूरा वातावरण शिव मय बना रहा।जैसे ही मंदिर का कपाट तीसरे पहर के 12 बजे खुला तो शिवभक्तों में उत्साह बढ़ और वह धीरे-धीरे कतारबद्ध होकर शिव मंदिर गर्भगृह में जलाभिषेक के आगे बढ़ते हुए अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे सर्व प्रथम आरती पूजन का कार्यक्रम विद्धाव ब्राम्हणों द्वारा यजमान उप जिलाधिकारी कासीमाबाद संजय यादव व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर के नेतृत्व में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करते हुए जलाभिषेक किया गया तद उपरांत 12.30 बजे कांवड़ियों को जलाभिषेक के आगे बढ़ाया गया।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कासीमाबाद अनील चन्द्र तिवारी, चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन,बीडीओ बिरनो कौस्तुभ मणि त्रिपाठी,बीडीओ मरदह एजाज अहमद,प्रदीप प्रभाकर,सुनील कन्नौजिया,थानाध्यक्ष तारावती यादव,प्रवीण पटवा,विरेन्द्र सिंह,डॉ रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे।



