दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा 30 पाउच देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा 30 पाउच देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर।थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा 30 पाउच देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 21.07.2025 को उ0नि0 श्री बालेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रक्सहाँ बाई पास के पास से अभियुक्त अनिल कुमार यादव के कब्जे 30 पाउच देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्य़वाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* –
अनिल कुमार यादव पुत्र हरख यादव स्थायी पता – ग्राम दुबौली, पोस्ट-दुलारपुर, थाना-गड़हनी जिला-भोजपुर बिहार व हालपता वार्ड नं0-44 गोधना रोड थाना – नवादा, आरा जिला- भोजपुर (बिहार) उम्र लगभग 30 वर्ष
*अपराधिक इतिहास* –
मु0अ0सं0 141/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर
*बरामदगीः*
30 पाउच देशी शराब
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 बालेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिलदारनगर



