रायपुर बाघपुर पण्डितपुरा गांव में 11 दिन से बिजली गुल मची हाहाकार
विभाग की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश

मरदह गाजीपुर।क्षेत्र रायपुर बाघपुर पण्डितपुरा गांव के धनंजय पाण्डेय के खेत में 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर 11 दिन से जला पड़ा है।जिससे भीषण गर्मी उमस में बिजली गुल होने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है।जिससे 80 घरों की बस्ती 1500 सौ लोगों की आबादी प्रभावित हो उठी है। चारों के पहर में चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ है। गांव के संबंधित विभाग से गुहार लगाएं तो चौथे दिन पहुंचे टांसफार्मर में आयल ही नहीं था,फिर पांचवें दिन पहुंचे टांसफार्मर में फ्यूज वाल नहीं था,जिस प्रकार 11 दिन बाद भी टांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
शहर हो या देहात,बिजली न आने के चलते लोगों को दिन में आराम और न रात को सुकून मिल पा रहा है। गर्मी में कटौती से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।इसको लेकर लोगों में आक्रोश पैदा होता जा रहा है।देहात में किसानों के सामने फसलों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है।बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ा रही है। गांव में 11 दिन से बिजली नहीं आ रही जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।बस्ती की आबादी 15 सौ है।बस्ती के कमलेश पाण्डेय का कहना है की कई बार बिजली निगम के जेई, एसडीओ , एक्सईन को लिखित व फोन के माध्यम के साथ से शिकायत की गई लेकिन बिजली के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेग रहा है।सीताराम पाण्डेय,,घनश्याम पाण्डेय,धारी गुप्ता,प्रवेश गुप्ता,उमाशंकर मौर्या,चन्द्रमणी शर्मा,राजेन्द्र विश्वकर्मा,मुन्ना पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,ने चेतावनी दिया की अगर जल्द से जल्द टांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम सब स्टेशन का घेराव करने को बाध्य होंगे।टांसफार्मर जल जाने के कारण खेतों में जहां धान की नर्सरी सूख रही है वहीं दूसरी ओर घर के सभी बिजली उपकरण शो पीस बन चुके हैं,उमस भरी गर्मी में छात्र छात्राओं सहित ग्राम वासियों का जीना मोहाल है।इस संबंध में प्रभारी अवर अभियंता इस्तियाक अली ने बताया कि मामला संज्ञान में वर्कशॉप में बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।



