ग़ाज़ीपुर

दबंगों ने बनाया अवैध कट,प्रतिदिन जा रही निरीह प्राणियों की जान

सड़क किनारे स्थित प्रतिष्ठानों की देन अधिकांशत अवैध कट

गाजीपुर।वाराणसी‌ वाया गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन मार्ग एक्‍सप्रेस-वे पर जनपद में वैसे तो‌ देखा जाए तो बहुत सारे अवैध कट बनें हुए है,यह अवैध कट आये दिन निरीह राहगीरो, बाइक सवारो की जान ले रहें है।कई बड़ी सड़क दुर्घटना में लोगो की जान चली गयी थी, इसमें भी अवैध कट का महत्‍वपूर्ण रोल है।जनपद के सिधौना, औड़िहार,सैदपुर,नंदगंज,देवकली,महाराजगंज,गाजीपुर,जंगीपुर,के साथ ही आगे बिरनो,भड़सर,राजापुर,सियारामपुर,नसरतपुर,बरही, पलहीपुर,करदौनी,देवापुर,महेगवां,मरदह,कंसहरी,नवापुरा,करदह कैथवली,हैदरगंज,मटेहूं तक दर्जनों अवैध कट बनें हुए है इन अवैध कटों का निर्माण गांव के दबंगो,ढ़ाबा संचालक,पेट्रोल पंप संचालक,विद्यालय संचालक,और बड़ी संख्या में चाय-पानी के दुकानो ने अपनी सुविधा के लिए बनाया हुआ है जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लोग कहीं ना कही जरूर हादसे के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के समाजसेवी सेवानिवृत्त शिक्षक शशीधर सिंह ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इस अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाएं और दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये,जिससे निरिह व्‍यक्तियो की जान बच सकें।आगे बताया कि सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध कट तत्‍काल बंद कराने के लिए आदेश दिया था,लेकिन एनएचआई के कर्मचारियो के मिलीभगत से यह अवैध कट अभी तक नही बंद हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button