ग़ाज़ीपुर

तहसील सदर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जा रही जनता की फरियाद

तहसील सदर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस" पर सुनी जा रही जनता की फरियाद

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा‌ द्वारा तहसील सदर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जा रही जनता की फरियाद।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा आज दिनांक 19.07.2025 को तहसील सदर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है,उनमें तुरंत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाए ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर,उप जिलाधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button