ग़ाज़ीपुर

अगस्त माह में खाद्यान्न का उठान नही करेंगे दुकानदार:अनिरुद्ध सिंह मुन्नू

अगस्त माह में खाद्यान्न का उठान नही करेंगे दुकानदार:अनिरुद्ध सिंह मुन्नू

गाजीपुर।मरदह।क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी पर शनिवार को फेयर शाप डीलर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह मुन्नू ने बताया कि आगामी अगस्त माह में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर 20,21,22 अगस्त को दुकानदार खाद्यान्न का उठान नही करेंगे।प्रदेश संगठन के तत्वाधान में 18 जुलाई को लखनऊ जवाहर भवन में सम्पन्न हुए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के सफल होने पर समस्त कोटेदारों का आभार व्यक्त करते कहां कि खाद्य एवं रसद आयुक्त ने कुछ मांगो को माना।जिसमें बकाया खाद्यान्न ढुलाई किराया एवं कमीशन पांच-पांच साल का प्रति वर्ष भुगतान करने का आश्वासन दिया है।जब तक संगठन की सभी मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है संगठन संघर्षरत हैं।आगामी माह में होने वाले खाद्यान्न उठान का सभी दुकानदार बहिष्कार करेंगे।अगर समय से पहले मांग‌ पूरी होती है तो तभी हम निर्णय बदलेंगे।इस मौके पर राहुल यादव,पारस यादव,मनीष जायसवाल,सुरेश राम,गंगा जायसवाल,आफताब आलम,लालचंद यादव, ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सिंह, ईश्वर चंद्र,धुरेन्द्र पाण्डेय,विजयशंकर पाण्डेय, श्रवण राजभर,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button