घटना/दुर्घटना

सपा नेता रामनरायण यादव के भागीरथ प्रयास व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से परिजनों की आस हुई पूरी

71 वें दिन सऊदी अरब से भारत के गाजीपुर पहुंचा चालक का शव

गाजीपुर।सऊदी अरब से आया चालक का शव,परिवार के लोगों ने जताया विदेश मंत्रालय का आभार।मरदह थाना क्षेत्र के सक्कापुर गाँव निवासी अर्जुन यादव परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सऊदी अरब गए थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो थी।कागजी कोरम पूरा नहीं होने अभाव में शव वहीं पड़ा था।काफी प्रयास के बाद 71 वें दिन पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा शव।पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि वर्ष 2024 में अगस्त माह में ड्यूटी के दौरान पति अर्जुन की तबियत खराब हो गयी थी।पत्नी एवं परिवार के लोगो ने तब उन्हें घर भेजने की गुहार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के यहां लगाई गई, परन्तु किसी ने कोई सूध नहीं लिया, जिसके बाद 30 अप्रैल 2025 को अर्जुन यादव की मौत हो थी।मौत के बाद शव को वहीं पर रोक लिया गया था।इधर परिजन लगातार दो माह से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव,विदेश मंत्रालय,विदेश मंत्री,जिलाधिकारी, सांसद अफजाल अंसारी,बलिया सांसद सनातन पाण्डेय,सांसद घोसी राजीव राय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर आदि को पत्र देकर शव को घर मंगवाने की गुहार लगाते रहे।जिसके परिणामस्वरूप सऊदी अरब से हवाई जहाज द्वारा अर्जुन का शव शुक्रवार की सुबह अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए परिजनों को शव दोपहर 12 बजे सौंपा गया।परिजन पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क मार्ग से लेकर शाम 6 बजे पैतृक आवास पहुंचे जहां हजारों की संख्या मौजूद लोगों ने अंतिम दर्शन करने हुए शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को ढ़ाढस बधाया।देर शाम को शहर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र आयुष यादव ने दिया। मृतक की पुत्री आयुषी व पियूष के रोने बिलखने से सैकड़ों लोगों की आंखें डबडबा गई।इस शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनरायण यादव,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा महेन्द्र चौहान,राजीव यादव,विरेन्द्र यादव,महेन्द्र नाथ यादव,आदि ने सभी के प्रयास की सराहना करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए परिजनों को ढ़ाढस बधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button