ग़ाज़ीपुर

शिक्षा रत्न से सम्मानित विजय शंकर यादव की जयंती पर पौधारोपण

छात्रों एवं शिक्षकों ने उनके कार्यो को याद करते हुए उनकी कमी महसूस की

गाजीपुर।लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक शिक्षा रत्न से सम्मानित विजय शंकर यादव,जिनका नाम ही शिक्षा के लिए समर्पण की पहचान बन गया है।उनकी 69 वीं जयंती बड़ी ही श्रद्‌धापूर्वक मनाई गई।छात्रों एवं शिक्षकों ने उनके कार्यो को याद करते हुए उनकी कमी महसूस की साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा भी लीं।जहाँ बच्चों ने पौधारोपण कर इन्हें याद किया, वही बच्चों ने गाँव में घूम-घूमकर शिक्षा की अलख जगाने का प्रयास भी किया, साथ ही उनके शिक्षा सभी के लिए ही ऐसा विचार जो कि संस्थापक महोदय ने हमारे लिए दिया था उसे लोगों के साथ सांझा भी किया और उपहार भी दिये गये।इस अवसर पर निर्देशक राम लखन यादव, प्रधानाचार्या एकता सिंह एवं शिक्षकों ने उन्हें याद कर उनके छोड़े कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
साथ ही बच्चों को चाकलेट भी बांटी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button