ग़ाज़ीपुर

आरक्षियों (महिला/पुरूष) को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने हेतु सचेत किया गया

आरक्षियों (महिला/पुरूष) को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने हेतु वर्दी की कीमत बताईं गईं

गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा‌ गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइऩ्स सभागार में रिक्रूट आरक्षियों के जे0टी0सी0 ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत आर0टी0सी0 प्रशिक्षण हेतु गैर जनपद जाने वाले आरक्षियों (महिला/पुरूष) को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने हेतु, वर्दी,मेस एवं अन्य अनुशासन नियमों व सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करने हेतु ब्रीफ कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।दिनांक 20.07.2025 को कुल 323 प्रशिक्षु आरक्षी (महिला- 207, पुरूष- 116) को आर0टी0सी प्रशिक्षण हेतु जनपद आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर,भदोही को रवाना किया जाएगा।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी(U/T), प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, समस्त प्रशिक्षु/ प्रशिक्षकगण व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button