घटना/दुर्घटना

प्रधान पुत्र नोनरा ने खाया कीटनाशक पदार्थ मचा हड़कंप

खुन्नस से क्षुब्द होकर आत्महत्या करने की नियत से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया

गाजीपुर।ग्राम प्रधान के पुत्र ने खाया कीटनाशक,हालत बनी गंभीर,क्षेत्र में मचा हड़कंप।मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव निवासी सुन्दर चौहान 19 वर्ष ने वृहस्पतिवार को परिवारिक वाद-विवाद की खुन्नस से क्षुब्द होकर आत्महत्या करने की नियत से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।जिससे कुछ समय में उसकी हालत बिगड़ते ही परिजनों सहित पूरे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे परिजनों ने सुन्दर चौहान को किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई जिससे एक घंटे बाद घर में रखे कीटनाशक दवा का उसने सेवन कर लिया,जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी उसकी हालत बिगड़ चुकी थी,आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिसके बाद पिता राघव उर्फ मुन्ना चौहान ने उसे मऊ जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।स्थित नाजुक बनी हुई है।इस घटना को लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है,लोग तरह-तरह के अटकलें लगा रहे हैं।वहीं ग्राम प्रधान संगठन भी चिंतित हैं क्योंकि की कीटनाशक दवा का सेवन करने वाला युवक गांव की ग्राम प्रधान अंशा चौहान का पुत्र है।जिससे क्षेत्र में इस वाकये को लेकर काफी चर्चाओं का बाजार गर्म है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि हमें कोई जानकारी नहीं है,कोई सूचना मिलेगी तो देखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button