ग़ाज़ीपुर

‌जबर्दस्त उत्साह और उमंग के साथ शिव भक्तों की टोली बाबा अमरनाथ यात्रा पर हुई रवाना

जबर्दस्त उत्साह और उमंग के साथ शिव भक्तों की टोली बाबा अमरनाथ यात्रा पर हुई रवाना

गाजीपुर मरदह।जबर्दस्त उत्साह और उमंग के साथ शिव भक्तों की टोली बाबा अमरनाथ यात्रा पर हुई रवाना।पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह क्षेत्र की पहली अमरनाथ यात्रा है।स्थानीय गांव मरदह के दर्जनों युवाओं की टोली पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं।टोली गांव के मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ आगे रवाना हुई।जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम व बालटाल मार्ग से होकर बाबा बर्फानी के दर्शन पूजन करेंगी।हिन्दू युवा वाहिनी के नेता आर्यन सिंह ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली अमरनाथ यात्रा है।पवित्र तीर्थयात्रा आस्था और आत्म शांति खोज की यात्रा है।युवाओं के नयी उर्जा व प्रेरणा का संचार करेंगी,उम्मीद है कि इस साल की यात्रा पिछले वर्षों की तुलना में और भी ऐतिहासिक होगी।इस टोली में आर्यन सिंह,शुभम चौबे,समीर वर्मा,धनजी वर्मा,सत्यम वर्मा,जुगनू गुप्ता,गौरव खरवार,अभिषेक खरवार,गौरव गुप्ता,सुशील पटवा,आनंद कुमार,विनय सिंह,पियूष सिंह,तेजबहादूर सिंह,दीपक गुप्ता,दीपक जायसवाल,गौरव जायसवाल,गोपाल गोंड,हेमंत वर्मा,आकाश श्रीवास्तव,शिवम जायसवाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button