सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
आमने-सामने जोरदार हुए बाइक टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हैदरगंज-कासीमाबाद सर्विस लेन मार्ग के रायपुर बाघपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल।मालूम हो कि दीपक कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश राम,निवासी-मिर्जाहाजीपुरा,जिला- मऊ अपने दोस्त गोरख उम्र 25 वर्ष पुत्र मुखराम खानपुर मऊ के साथ बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में कासीमाबाद की ओर जा रहे थे कि जैसे ही वह सर्विस लेन मार्ग के रायपुर बाघपुर गांव के सामने महिपालपुर गांव में अपनी बहन को छोड़कर वापस अपने घर जा रहें रहे राजा चौहान 20 वर्ष पुत्र शिवपूजन चौहान,निवासी-नवपुरा बोगना,थाना-मरदह से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल होकर सड़क पर गिर पड़े,मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया जहां से डां अवधेश प्रसाद ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर रूप से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि हमें कोई सूचना नहीं मिली है अगर जानकारी होंगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।



