मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए तीन परिवारों की कराई गई विदाई
मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए तीन परिवारों की कराई गई विदाई

गाजीपुर।परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए तीन परिवारों की कराई गई विदाई।पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक *27.07.2025* को परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 42 प्रकरण को सुना गया। जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे 03 प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी । 18 प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई एवं 09 परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई । शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, मनोरमा राय, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सबिता, महिला आरक्षी सोनाली, आरक्षी शिव शंकर यादव,महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे।



