ब्लाक तकनीकी सहायक के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई
17 वर्षों तक तैनात रहे मधूसुदन सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत मंगलवार को मनरेगा सेल कर्मियों के नेतृत्व में विदाई

गाजीपुर।मरदह विकासखंड मुख्यालय पर ब्लाक तकनीकी सहायक के रूप में लगातार 17 वर्षों तक तैनात रहे मधूसुदन सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत मंगलवार को मनरेगा सेल कर्मियों के नेतृत्व में विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सेवानिवृत मधूसुदन सिंह को पुष्पगुच्छ,रामचरितमानस पुस्तक,छाता,अंगवस्त्रम सहित अन्य सामग्रियों को भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दिया गया।कासीमाबाद क्षेत्र के मेख गांव निवासी तकनीकी सहायक मधुसूदन सिंह ब्लाक के 63 ग्राम पंचायतों में अपने कर्तव्यों का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सभी कर्मचारियों के साथ हमेशा भाई चारा व प्रेम सद्भाव बनाएं रखे।समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने कहा कि नौकरी करने वाला व्यक्ति कभी अपने कर्तव्यों से सेवानिवृत्त नहीं बल्कि वह अपने कार्यकाल को पूर्ण अपने निजी जीवन में लौटकर कार्य में जुट जाता है।हम सब यात्रियों की तरह,कुछ समय के लिए आते हैं, जो कुछ समय के लिए आते हैं,अपना काम करते हैं और फिर चले जाते हैं।यह संस्थान हमेशा चलता रहेगा और इसमें विभिन्न विचारों वाले लोग आते और जाते रहेंगे।
इस मौके पर एपीओ विनय प्रकाश राय,मनीष सिंह,नितेश सिंह,बाबूलाल,राजेन्द्र,कविन्द्र, कृष्ण कुमार,प्रधान रामप्रवेश यादव,मुन्ना चौहान,अरूण यादव,कमलेश यादव,सर्वानंद सिंह,मनोज कुमार गौतम, विनित राय, संदीप सिंह, अनील यादव, मुन्ना यादव, रामभुवन राम,भीम यादव, हरिवंश यादव,आदि मौजूद रहे।



