ग़ाज़ीपुर

बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने क्षुब्ध होकर दोबारा लिखा विदेश मंत्री को पत्र

अर्जुन यादव के पार्थिव शरीर को अभिलंब भारत वापस लाने की मांग किया है

गाजीपुर।बलिया लोकसभा क्षेत्र के‌ सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने दोबारा 14‌ जुलाई को विदेश मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली लिखा पत्र।जिसमें थाना क्षेत्र के सक्कापुर गांव निवासी अर्जुन यादव पुत्र स्व रविंद्र यादव का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से भारत वापस लाने के लिए मांग किया गया।इससे पहले भी माह जनवरी 2025 में एक पत्र लिखकर सांसद ने अवगत कराया था कि सक्कापुर गांव के अर्जुन यादव नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब के जे‌द्दा गए थे वहां पर वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए है उनको भारत तुरंत वापस लाया जाए लेकिन उनके पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई यहां तक कि विदेश मंत्रालय से कोई भी जवाब भी नहीं आया इसी बीच अर्जुन यादव की 30 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब के जद्दा शहर में मृत्यु हो गई है।तब से उनका पार्थिव शरीर वहीं पर पड़ा हुआ है भारत वापस लाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है,मंत्रालय द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।दोबारा पत्र के माध्यम से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अर्जुन यादव के पार्थिव शरीर को अभिलंब भारत वापस लाने की मांग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button