ग़ाज़ीपुर

‌तीन किलोमीटर में 14 अवैध ब्रेकर महाहर धाम कांवड़ यात्रा में साबित हो रहें जानलेवा

गाजीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के‌ बरही चट्टी से महाहर धाम की दूरी तीन किलोमीटर है।इस मार्ग पर जगह-जगह अवैध ब्रेकर बने हुए हैं।देखा जाए तो करीब 14 अवैध ब्रेकर इस मार्ग पर हैं।इनकी ऊंचाई इतनी अधिक है कि रात के समय थोड़ी सी लापरवाही कांवड़ियों को मुश्किल में डाल सकती है।वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग के बरही तक करीब 32 किमी के बाद तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में कांवड़ियों को काफी समय लग जा रहा है।जो पैदल जाने वाले कांवड़ियों को काफी कष्टदायक साबित हो रहा है।जैसे वह बरही चट्टी हाइवे मार्ग से मलिकनाथ गांव की ओर रूख कर है वैसे ही जानलेवा हाई स्पीड ब्रेकर से सामना हो रहा है,हर 100 मीटर के बाद अवैध रूप से निर्मित ब्रेकर राह में रोड़ा पैदा करने का कार्य कर रहे हैं।जनपद के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सावन मास शुरू होने से पहले ही महाहर धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सभी संबंधित विभागों को सभी रूकावटों व अड़चनों को दूर करने का निर्देश व आदेश दिया गया परन्तु उसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग अपने कुंभकर्णी नींद से जग पाया,जिस कारण प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं सहित कांवड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button