अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

गाजीपुर।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर,मरदह थाना क्षेत्र के महेगंवा गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सड़क हादसा हुआ।नसीरपुर गांव के निवासी हरेंद्र राजभर (28 वर्ष) और अर्जुन राजभर (26 वर्ष) मोटरसाइकिल से बरही की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे महैंगवा के पास पहुंचे, तभी मऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना एंबुलेंस सेवा को दी और घायलों को आनन-फानन में मरदह स्थित सीएचसी(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि फिलहाल थाने को कोई सूचना नहीं मिली है।मामले की जानकारी मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



