20 हजार शिवभक्तों ने महाहर धाम शिव मंदिर में टेका मत्था
सुबह से देर शाम तक उमड़ा रहा भक्तों जनसैलाब

गाजीपुर।सावन मास के पहले सोमवार को शिवभक्तों की महाहर धाम यात्रा ऐतिहासिक रही,जो दिव्यांगता को भी मात दें शिवभक्त पहुंचे महाहर धाम।यात्रा शहर स्थित ददरीघाट से गंगा जल लेकर लगभग 20 हजार शिवभक्तों ने रविवार की देर शाम से शुरू की यात्रा जो सोमवार देर शाम तक चलता रहा।शिवभक्त मार्ग द्वारा पैदल,दंडवत,साईकिल,मोटर साइकिल,चार पहिया वाहन,ई-रिक्शा से लगातार शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक के लिए लगातार आगे बढ़ रहे थे।पैर में पड़े छाले व दर्द भी आस्था को चोट नहीं पहुंचा सकी।35 किलोमीटर की कठिन यात्रा शिवभक्त एक दिन में ही पूरी करते हैं,महाहर धाम जलाभिषेक करने के लिए कोसो लंबी यात्रा के दौरान भोलेभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल भी लगाए गए थे।जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।महाहर धाम पहुंचे ग्रामीण अंचल व शहर क्षेत्र लगभग सैकड़ों भक्तों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से यात्रा कर रहे हैं।पुरुषार्थ के चार धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष की प्राप्ति की कामना के साथ हर वर्ष वह महाहर धाम यात्रा करते हैं।महाहर धाम शिव मंदिर सहित सभी क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर आधी रात से ही शिवभक्तों की कतारें लग गई थी।दूसरी तरफ महाहर धाम यात्रा पर निकले युवा शिवभक्तों के जयकारों से क्षेत्र का कण-कण भक्तिभाव में डूब रहा।सावन मास लहुरी काशी में हर ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है।शिवालयों के कपाट रात के तीसरे पहर से खुलने के बाद दर्शन करने वालों की कतार बढ़ गई थी।महाहर धाम सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों मंदिरों में हजारों भोले के भक्तों की कतार भारी कतार देर शाम तक लगी रही।पौराणिक मान्यता है कि कभी अपने नेत्रहीन माता-पिता को कंधे पर लेकर तीर्थ कराने जा रहे बालक श्रवण की जान राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से चली गई थी।त्रेता में अपने को दोषमुक्त कराने के उद्देश्य से यहां पर शिवमन्दिर भव्य निर्माण कराया गया था। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर सहित परिसर में सीसी कैमरे,एक सेक्सन पीएसी,फायर ब्रिगेड,पांच थानों की पुलिस,महिला कांस्टेबल,पुरूष कांस्टेबल, होमगार्ड,8 सब इंस्पेक्टर,चार एचएसओ की ड्यूटी स्विफ्टवार लगाई गई थी।इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार,पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा,एडीएम अरूण कुमार,उप जिलाधिकारी कासीमाबाद संजय यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी अनिल चन्द्र तिवारी,थानाध्यक्ष तारावती यादव,विरेंद्र सिंह, डॉ रामप्रवेश सिंह,प्रवीण पटवा,डां रविरंजन, प्रभाकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।



