डॉ.रूद्रपाल यादव एथलेटिक संघ के महासचिव हुए मनोनीत
एथलेटिक खेल संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई

गाजीपुर।सैदपुर स्थित टाऊन नेशनल इंटर कालेज के सभागार में गाजीपुर एथलेटिक संघ की आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें आगामी सत्र में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता कराने का निर्णय ध्वनि मत से लिया गया।इसके अतिरिक्त एथलेटिक खेल संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।पर्यवेक्षक के रूप में आए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ला एवं गाजीपुर ओलंपिक संघ के महासचिव अमित कुमार राय की मौजूदगी में बैठक के दौरान सर्वसम्मति से डॉ०अनिल कुमार विश्वकर्मा को संघ का चेयरमैन,डॉ० मनोज कुमार उप चेयरमैन तथा अमरजीत सिंह को अध्यक्ष और वरिष्ठ आनंद यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।उपाध्यक्ष दीनानाथ,प्रमिला,अच्छेलाल,शिवकुमार,ए एन राय उपाध्यक्ष तथा डॉ० रुद्र पाल यादव को महासचिव मनोनीत किया गया। दिवाकर यादव कोषाध्यक्ष,मनोज कुमार वरिष्ठ संयुक्त सचिव,लाल बहादुर,नागेंद्र,रामअवध संयुक्त सचिव चुने गए। कार्यकारी सदस्य के रूप मे रामपलट ,रामाशीष ,प्रतिमा ,काशीनाथ ,राजेंद्र राजभर अशोक कुमार कुशवाहा और सत्यम दुबे को सर्वसम्मति से नामित किया गया ।
उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ला ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई देते हुए बेहतर एथलेटिक्स के लिए अग्रिम शुभकामनाएं और बधाइयां दी। गाजीपुर ओलंपिक संघ के महासचिव अमित राय ने संघ को आश्वस्त करते हुए बताया कि जो भी सुविधा संभव होगी गाजीपुर एथलेटिक संघ को अवश्य मुहैया कराई जाएगी।



