करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,परिवार हुआ बेसहारा
मृतक का परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को हुआ मजबूर

गाजीपुर।करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में विजय शंकर सिंह यादव उम्र 54 वर्ष पुत्र सूरज सिंह यादव सोमवार की भोर में धान के खेत में पानी चलाने के लिए पम्पिंग सेट का स्टार्टर ऑन किये तभी वह विद्युत करंट की चपेट में आ गये। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोगना लें गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।किसान विजय शंकर सिंह यादव प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह को अपने घर से 50 मीटर दूर स्थित पम्सेट पर खेत में लगे धान फसल की सिंचाई करने हेतु पहुंचे जैसे ही वह मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर को चालू करना चाहें करेंट की जद में आ गए उनके मुंह से निकले आवाज के बाद परिजन मौके पर दौड़ पहुंचे आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पत्नी शीला देवी, पुत्र कृष्ण कांत यादव,पुत्री प्रतिक्षा यादव का रो रोकर हाल बेहाल हो उठा, गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।समाजसेवी रामनरायण यादव ने बताया कि मृतक अपने परिवार का एकलौता कमाई सदस्य था जो खेती किसानी से अपने दोनों अविवाहित बच्चों सहित पत्नी का भरण-पोषण कर रहा था।इस घटना के परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी शीला देवी के तहरीर पर पंचायतनामा के जरिए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।



