श्री तेरहमुखी महाहर महादेव का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
शारदा ज्योति समाज परिवार तत्वावधान में विगत उन्नीस वर्षो की भाँति इस बीसवें वर्ष भी सम्पन्न

गाजीपुर।पौराणिक नगरी महाहर धाम में श्री तेरहमुखी महाहर महादेव का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शारदा ज्योति समाज परिवार तत्वावधान में विगत उन्नीस वर्षो की भाँति इस बीसवें वर्ष भी श्री तेरहमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक,श्रृंगार एवं विशेष आरती का आयोजन सावन माह के दूसरे दिन पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ गणपति,गौरी एवं महादेव जी के वन्दना व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ,तत्पश्चात महासरस्वती एवं आदिशक्ति चण्डी जी की स्तुति की गई।इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन संस्था के अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया,सुरेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा मंत्रोच्चार कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि परिवार के सभी लोगों द्वारा श्री तेरहमुखी महाहर महादेव ज़ी का रुद्राभिषेक,दूध,दही,घी,शहद,चीनी,पंचामृत,आमरस,अनार,भाग,भस्म,अष्टगन्ध,चन्दन,फल रस,गन्ने का रस आदि से विधिवत किया गया।ततपश्चात मुख का सजावट कुमारी ललिता विश्वकर्मा,अन्य सहयोगी सदस्यों के सहयोग से,मन्दिर की सजावट शिवमूरत माली ने किया।सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने परिवार,समाज से कहा की ये तो महादेव की महान कृपा है जो वो अपना श्रृंगार हम सभी को माध्यम बनाकर करवा लेते है ज़ब की हम सभी जानते है की महादेव ज़ी का रुद्रभिषेक स्नान एवं श्रृंगार एक मात्र आत्मज्योति महाशक्ति सृष्टि माता ही कर करा सकती है।इस कार्यक्रम कों सफल बनाने में रागिनी श्रीवास्तव,डॉ संतोष तिवारी,सहसंयोजक ज्ञान प्रकाश,
ज्योत्सना,बृजेश,महेश, श्रेयांशी,विजय लक्ष्मी, लालजी गुप्ता,कौशल श्रीवास्तव,अवधेश,अंकिता गुप्ता , रीता,अंजू ,उर्मिला गुप्ता, सौरभ ,प्रियंका साहू, मगरी देवी ,अनमोल ,डॉ रामशीष राजभर ,दिनेश्वर दयाल,काशी,शाश्वत, शिवमूरत,आदि का सहयोग सराहनीय रहा।



